काशी दीप विजन वाराणसी विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला जज ने पर्यावरण रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना वाराणसी -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के अध्यक्ष व जिला जज जयप्रकाश तिवारी ने गुरुवार को वृक्षारोपण का उद्घाटन करने के उपरान्त दीवानी परिसर के मुख्य द्वार से पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला जज जयप्रकाश तिवारी द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा इस वर्ष के मिशन " जल बचाओ, पर्यावरण बचाओ,धरती बचाओ" अभियान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पानी का संरक्षण अति आवश्यक है क्योंकि पृथ्वी पर पीने योग्य जल न्यूनतम मात्रा में है। जबकि सामुद्रिक जल अत्यधिक मात्रा में होने के बावजूद उपयोग में नहीं आ सकता। क्योंकि किसी जीव जंतु व पूरी मानवता का अस्तित्व मीठे जल के भंडारण की क्षमता तक ही सीमित है। उनके द्वारा अपने कथन में पीने योग्य जल का संरक्षण करने तथा घरों में जलसंरक्षण का प्रयास अधिक से अधिक करने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि आरओ मशीन से पानी फिल्टर होते समय काफी मात्रा में पानी बर्बाद होता है। मशीन द्वारा निर्गत जल का भंडारण करके पेड़ पौधों एवं साफ सफाई आदि के उपयोग में लाकर दिन में लगभग दो से तीन बाल्टी पानी प्रत्येक घर में बचाया जा सकता है। इसी क्रम जिला जज द्वारा घरों में पेड़ पौधे लगवा कर घर का वातावरण हरित रखने पर बल दिया गया। जिससे घर के आसपास का तापमान नियंत्रित किया जा सके और बिजली की भी बचत हो सके। इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी अश्विनी कुमार दुबे मोटर दवा दुर्घटना अधिकारी, हरेंद्र कुमार सिंह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय एवं विधिक सचिव अपर जिला जज आलोक कुमार समेत दीवानी न्यायालय परिसर के सभी न्यायिक अधिकारी गण, कर्मचारी गण,प्री लीगल वालिंटियर्स आदि उपस्थित रहे।फोटो -02-पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिला जज, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें