Top News

जमानिया काशी दीप विजन संवाददाता सलीम मंसूरी गुरुकुल इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल में जिम का उद्घाटन करते विधायक ओमप्रकाश सिंह,पंकज सिंह उर्फ चंचल सिंहजमानियां। क्षेत्र के जनकपुर स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित साइंस एग्जिबिशन Sepctra -X तथा गुरुकुल फिटनेस जिम का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि विधायक ओम प्रकाश सिंह। बताया जाता है। कि विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जनकपुर गुरुकुल इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल में गुरुकुल फिटनेस जिम का उद्घाटन मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री उप्र सरकार गाजीपुर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह के पति बड़े भाई पंकज सिंह चंचल के द्वारा उद्घाटन किया गया। इस दौरान विधायक ओमप्रकाश सिंह ने जिम में कुछ अभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिम में आकर युवकों को अपना सेहत बनाना चाहिए। उक्त मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा,चंद्र भूषण सिंह, प्रमोद यादव, बिरहा एवं लोकगीत गायक रजनीकांत सिंह यादव के साथ विद्यालय के अभिभावक गण,बच्चे एवं गुरुकुल के अध्यापक गण उपस्थित रहे। इस दौरान मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश यादव ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Post a Comment

और नया पुराने