काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता यूपी कालेज के स्नातकोत्तर में रक्षा अध्ययन की कक्षाएं शुरू करने पर प्राचार्य का हुआ सम्मान वाराणसी -- उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की कक्षाओं में रक्षा अध्ययन की कक्षाएं शुरू किए जाने पर मंगलवार को पूर्व विभागाध्यक्ष डॉक्टर अमिताभ चन्द्र राव, वर्तमान विभागाध्यक्ष अग्नि प्रकाश शर्मा, तथा विभाग के सहयोगी शिक्षक प्रताप गौतम व डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह ने कॉलेज के यशस्वी प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह जी और यूजीसी सेल के संयोजक प्रोफेसर डीके सिंह को मिठाई खिलाकर अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन एक ऐसा विषय है, जो विद्यार्थियों में राष्ट्र की सुरक्षा, भू राजनीति, सैन्य रणनीति, आंतरिक सुरक्षा एवं राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में नीतियों की समझ को विकसित करता है। यह विषय सिविल सेवा, रक्षा सेवा, पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसी जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं की तैयारी में सहायक भी है।यह समाज में राष्ट्र की भावना को भी सुदृढ़ करता है। कॉलेज के दूरदर्शी निर्णय के कारण अब हमारे कॉलेज के विद्यार्थियों को अन्य संस्थाओं की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा, बल्कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से संबद्ध अन्य महाविद्यालय में इस विषय पर पीजी कक्षा ना होने से वहां के छात्र भी यहां से पीजी में सुविधा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करेंगे। बीए के छात्र को एमए और बीएससी के छात्र को इस विषय में एमएससी की डिग्री प्रदान की जाएगी। इस विषय में स्नातकोत्तर (एमए, एमएससी) करने वाले सेना के अधिकारियों को अन्य विश्वविद्यालय और कॉलेज की तरह यहां भी विशेष सुविधा दी जाएगी- प्राचार्य को सम्मानित करते प्रवक्तागण
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें