Top News

जमानिया,करीब दो लाख रुपये का नुकसान, लेखपाल ने किया सर्वे, तहसील प्रशासन देगा सहायताजमानियां। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मतसा बाड़ गांव में गुरुवार को अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग में तीन ग्रामीणों की झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस अगलगी में जहां एक भैंस और एक पड़िया झुलस गईं, वहीं आग की चपेट में आने से एक बकरे की मौत हो गई। साथ ही तीनों झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान, कपड़े, खाद्यान्न, चारा आदि भी जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के प्रयास में सुबाष यादव और संजय यादव झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि आग पर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही लेखपाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। आग से पीड़ित बनारसी यादव, सुबाष यादव और संजय यादव के अनुसार, घटना के वक्त वे अपने परिवार सहित खेतों में काम कर रहे थे, तभी बनारसी की झोपड़ी से धुआं उठता दिखा। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने तीनों झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। तहसीलदार रामनारायण वर्मा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवारों को शीघ्र सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि पीड़ितों को तत्काल आर्थिक मदद और राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनका जीवन पुनः सामान्य हो सके। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमनिया

Post a Comment

और नया पुराने