वाराणसी।संवाददाता नवीन प्रकाश सिंह। *जातिय जनगणना के साथ शैक्षणिक योग्यता की भी जनगणना हो* - नेशनल इक्वल पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष शशि प्रताप सिंह ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि जातिय जनगणना के साथ साथ जातिय शैक्षणिक योग्यता की भी घर घर जनगणना होनी चाहिये। हमारी पार्टी की यह मांग वर्षो से चली आ रही है क्योंकि हर जाति के लोगो को पता चलना चाहिये कि किस जाति में कितने लोग शिक्षित और अशिक्षित है जिससे उस जाति को शिक्षित बनाने पर सरकार ध्यान दे। डॉ बी आर अम्बेडकर साहब ने कहा था जातिय जनगणना जरूरी है लेकिन जातिय शैक्षणिक योग्यता की भी जनगणना होना चाहिये। बाबा साहब ने कहा था शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो पियेगा वो दहाड़ेगा। जातिय जनगणना सामाजिक स्तर को बल देगा जातिय साक्षात्कार का अवलोकन के बाद सामाजिक शिक्षा पाने में प्रतिस्पर्धा में वृद्धि होगी। और बेरोजगारी कम से कम रहेगी। साभार।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें