हवाई हमले से बचाव के लिए जागरूक किया गया, सायरन बजाकर किया अलर्ट, जमानिया संवाददाता सलीम मंसूरी ं में मॉकड्रिल कीजमानियां। बुधवार की दोपहर उजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी के द्वारा सेंट्रल पब्लिक स्कूल में सायरन बजाकर एवं मॉकड्रिल की शुरुआत हुई। इस दौरान छात्र छात्राओं को हवाई हमले से बचाव के लिए जागरूक किया। इस दौरान आग भी बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया। बताया जाता है। कीसायरन व मॉकड्रिल हो रही है। बुधवार की दोपहर सेंट्रल पब्लिक स्कूल में मॉकड्रिल शुरू हुई। इसके बाद नगर कस्बा बाजार एवं सभी ग्राम पंचायतों में मॉकड्रिल कराई गई। है। बता दें कि मॉकड्रिल किसी भी युद्ध/हवाई हमले की स्थिति से जानमाल की सुरक्षा एवं बचाव को लेकर तैयारी का हिस्सा है। जिसके बाद बुधवार की दोपहर सेंट्रल पब्लिक स्कूल परिसर से शुरुआत किया गया। जिसकी अध्यक्षता उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी द्वारा किया गया। इसके साथ ही मॉकड्रिल को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराते हुए छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने कहा कि युद्ध/हवाई हमला या किसी भी आपात स्थिति के दौरान नागरिकों के जानमाल की रक्षा और बचाव को लेकर बुधवार को सेंट्रल पब्लिक स्कूल परिसर पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के सभी छात्र छात्राएं एवं अन्य लोगों को हवाई हमले से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने मॉकड्रिल के दौरान लोगों को बेहतर ढंग से प्रशिक्षण और जागरूक किया इसके साथ ही नागरिक सुरक्षा की ओर से आग बुझाने पर काबू करने के लिए भी बताया। क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी ने छात्र छात्राओं को अपने संबोधन में कहा कि युद्ध/हवाई हमले की स्थिति में बजने वाले सायरन और ब्लैक आउट के विषय में लोगों को बेहतर रूप से प्रशिक्षित किए जा रहे है। और लोगों को जागरूक बनाने के लिए भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि मॉकड्रिल युद्ध के दौरान हमलों से बचने के लिए मॉकड्रिल हो रही है। जिसमें सायरन बजने के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के तरीकों के बारे में बताया गया। सेंट्रल पब्लिक स्कूल की छात्रा ने भी मॉकड्रिल के दौरान अपनी बातें रखी।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें