काशी दीप विजन संवाददाता सलीम मंसूरी जमानिया एमपी सरकार के मंत्री विजय शाह को बर्खास्त किया जाए। कांग्रेस पार्टी के नगरध्यक्ष फैजान खानजमानियां। देश की जांबाज कर्नल सोफिया कुरैशी पर जिस तरह से गंदी सोच रखने वाले भाजपा के एक मंत्री ने विवादित बयान दिया। जिसके बाद विपक्षी दलों के साथ हर एक हिन्दुस्तानी विवादित बयान की निंदा की। मंत्री विजय शाह पर सरकार सख्त हो गई है। कांग्रेस पार्टी के नगरध्यक्ष मोहम्मद फैजान खान ने पहल टुडे के संवाददाता सलीम अहमद से रविवार को एक भेंट वार्ता में बताया कि कर्नल सोफिया कुरैशी पर बेशर्मी भरे बयान के बाद विवादों से घिरे भाजपा से मंत्री विजय शाह कटघरे में खड़ा करना चाहिए। ऐसे मानसिकता के दूषित वाले से देश में नफरत ही नफरत फैल रही है। लेकिन सरकार अपने बचाव में सिर्फ दूरी बना ली है। उन्होंने कहा कि ऐसे विवादित बयान से आपसी भाई चारगी नहीं बनता, हां देश में नफरत फैलाने और कर्नल सोफिया कुरैशी के उपर जरूर धब्बा दाग लगाने के लिए मंत्री ने कोई कसर छोड़ा नहीं है। ऐसे में सरकार को अपने पार्टी के मंत्री विजय शाह तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। फैजान ने रोष जताते हुए, कहा कि देश और प्रदेश में किसी अन्य पार्टी की सरकार के मंत्री द्वारा इस तरह की विवादित बयान दिया गया होता। तो ऐसे मानसिकता के मंत्री विधायक पूरा देश अपने सर पर उठा लेते। और सड़क पर तोड़ फोड़ मचाने को व्याकुल होता जाते। देश प्रदेश के विपक्षी दलों के लोग मांग कर रहे है। की ऐसे विवादित बयान देने वाले मंत्री को तत्काल बर्खास्त करें। खान ने आगे बताया कि सरकार ने सिर्फ विपक्ष को शांत कराने के लिए उनके प्रभार वाले जिले रतलाम और झाबुआ से भेजी जाने वाली तबादलों की अनुशंसा वाली फाइलें रोक दी हैं। वहीं जनजातीय कार्य विभाग से जुडी फाइलों का मंत्री के घर से कार्यालय तक होने वाला फाइलों का मूवमेंट भी रोक दिया। लेकिन कांग्रेस पार्टी के हर एक कार्यकर्ता कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री विधायक पहले मारपीट गाली गलौज अशब्द बयान बाजी करते है। बाद में माफ़ी मांगने पर जोर देना शुरू कर देते है।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें