Top News

काशी दीप विजन गाजीपुर।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बयान।ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अजय राय का बयान।देश की सेना ने पराक्रम दिखलाया-अजय राय।बीजेपी इसकी मार्केटिंग कर रही है-अजय राय।मोदी जी सेना की किस पोस्ट पर हैं-अजय राय।वो फाइटर प्लेन के पायलट की ड्रेस पहन कर फोटो खिंचवा रहे है-अजय राय।मोदी जी कह रहे है कि उनकी रगों में सिंदूर दौड़ रहा है-अजय राय।वो सिंदूर का सम्मान करते तो जिसकी मांग में सिंदूर भर कर लाये उसे अपने साथ रखते-अजय राय।सरकार की विदेश नीति पूरी तरह फेल है-अजय राय।त्रासदी के समय भारत ने टर्की की भरपूर मदद की-अजय राय।जंग के दौरान टर्की ने पाकिस्तान की खुलकर मदद की-अजय राय।सरकार को चीन में बने सामानों को प्रतिबंधित करना चाहिए-अजय राय।पवहारी बाबा आश्रम में दर्शन करने पहुंचे थे अजय राय।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पवहारी आश्रम में की पूजा अर्चना की।एंकर-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आज गाजीपुर स्थित पवहारी बाबा आश्रम में पहुंच कर पूजा-अर्चना की।इस दौरान उन्होंने कहा कि परिवार के कुल गुरु पवहारी बाबा हैं। इस मौके पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि सेना के पराक्रम की मार्केटिंग भाजपा कर रही है। राय ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पायलट का ड्रेस पहनकर फाइटर प्लेन के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। वह सेना के किस पोस्ट पर हैं।विदेश नीति पर बोलते हुए राय ने कहा कि भारत की विदेश नीति विफल है। उन्होंने कहा कि भारत ने जिन देशों की मदद की, वे भी पाकिस्तान के साथ खड़े हैं। उन्होंने तुर्की का उदाहरण देते हुए कहा कि भूकंप के समय भारत ने उसकी मदद की, लेकिन वह पाकिस्तान का समर्थन कर रहा है।चीन और पाकिस्तान के संबंध में राय ने कहा कि जो देश भारत को कमजोर करने में लगा है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चीनी उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि आगामी पंचायत चुनाव में कांग्रेस अकेले प्रत्याशी उतारेगी।अजय राय ने भाजपा नेताओं के वायरल वीडियो को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के अश्लील वीडियो वायरल होना कोई नई बात नहीं है।अजय राय ने कई पुराने मामलों का जिक्र किया। उन्होंने कुलदीप सेंगर का उदाहरण दिया। बलिया के एक वरिष्ठ नेता का मामला भी उठाया, जिनका नर्तकियों के साथ अश्लील वीडियो सामने आया था।राय ने गोंडा के भाजपा नेता का हालिया वीडियो वायरल होने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अब महिला से सफाई दिलवाई जा रही है। उन्होंने इन सभी घटनाओं को भाजपा का चरित्र बताया।बाईट-अजय राय प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस।

Post a Comment

और नया पुराने