अदलहाट थाना क्षेत्र के कोलना नहर में दो युवकों का शव उतराया हुआ मिला। जिनकी पहचान क्षेत्र के ही नेवादा ग्राम निवासी करन पुत्र रामधनी 21 वर्ष एवं जयकुमार पुत्र स्व0 बहादुर 20 वर्ष के रुप में हुई। पुलिस ने नहर के पानी में से मोटर साइकिल और शवों को बरामद किया। मामला पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एक रिपोर्टVo 1: मंगलवार की सुबह कोलना नहर की पुलिया के पास एक अज्ञात युवक का शव पानी पर उतराया हुआ मिला। उसके कुछ आगे दूसरा शव मिला। सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना अदलहाट पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुँची । मृतकों की पहचान किया गया। करणगाँव के ही अपने साथी जय के साथ बाइक से निकला था। कोलना नहर पुलिया के पास उनकी मोटर साइकिल अनियत्रित होकर नहर में गिर गयी । जिसमें दोनों व्यक्तियों की नहर में डूबने से मृत्यु हो गयी ।अदलहाट पुलिस ने घटनास्थल से मोटर साइकिल व दोनों मृतको के शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही में लगी है। बाईट मंजरी राव, सीओ चुनार, मिर्जापुर।स्थानीय निवासी ने बताया कि आज सुबह एक-एक करके दो लोगों का शव नहर में मिला । आशंका है कि पुलिया से पानी में गिर जाने के कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई। बाईट : सुभाष भारती, स्थानीय, गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें