जमानिया संवाददाता सलीम मंसूरी :फार्मासिस्ट के बिना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मरीजों को दवा वितरण में हो रही परेशानी।जमानियां। फार्मासिस्ट के बिना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा वितरण में कई तरह की परेशानियाँ हो सकती हैं। मरीजों को दवा की सही जानकारी, उचित खुराक, और साइड इफेक्ट्स के बारे में जानकारी नहीं मिल रहा है। जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। बताया जाता है। की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रहेफार्मासिस्ट सुनील कुमार भास्कर का पिछले माह स्थानांतरण करंडा के लिए हुआ। उनके स्थान पर मोहम्मदाबाद से फार्मासिस्ट इमरान का स्थानांतरण जमानियां कस्बा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ। लेकिन स्थानांतरण के बाद भी फार्मासिस्ट इमरान को अबतक मरीजों ने नहीं देखा। उनके स्थान पर जूनियर व ट्रेनिंग पर कार्य कर रहे युवकों दवा दे रहे है। जिसके कारण मरीजों को दवा के उपयोग, खुराक, साइड इफेक्ट्स और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में नहीं समझा पा रहे हैं।शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार अहमद खान वारसी, असलम पान वाले, हयात खान वारसी, नारायण दास चौरसिया, मुन्ना गुप्ता, आरिफ खान वारसी सहित आदि लोगों ने बताया कि फार्मासिस्ट दवा को सुरक्षित और उचित तरीके से वितरित करते हैं। जिससे मरीजों को दवा प्राप्त करने में कोई परेशानी न हो। इसके साथ हीफार्मासिस्ट मरीजों को दवा के बारे में किसी भी सवाल के जवाब देते हैं। और उन्हें दवा के उचित उपयोग के बारे में मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने बताया कि फार्मासिस्ट दवा के उपयोग की निगरानी करते हैं। और मरीजों को दवा के साइड इफेक्ट्स के बारे में बताते हैं। फार्मासिस्ट के बिना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा वितरण की परेशानियाँदवा की गलत जानकारी मिल रही है। बता दें कि बिना फार्मासिस्ट के मरीजों को दवा के बारे में गलत जानकारी मिलने की संभावना होती है। जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके साथ ही बिना फार्मासिस्ट के मरीजों को दवा की गलत खुराक मिल सकती है, जिससे उनके स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। दवा के साइड इफेक्ट्स की जानकारी नहीं मिल रही है। बिना फार्मासिस्ट के मरीजों को दवा के साइड इफेक्ट्स के बारे में जानकारी नहीं मिलती है। जिससे वे उनके बारे में अनजान रहते हैं। जितना जल्द हो फार्मासिस्ट की तैनाती के लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही किया जाना चाहिए। अन्यथा नगर वासियों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दुर्व्यवस्था के खिलाफ धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन चलाने के लिए मजबूर होंगे। इस संबंध में केंद्र प्रभारी गुलाब शंकर पटेल ने बताया कि फार्मासिस्ट की तैनाती के लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही जारी है। उन्होंने बताया कि केंद्र से असुविधा को दूर कराने के लिए कार्यवाही की जा रही है। ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो सके। फोटोफार्मासिस्ट के स्थान पर ट्रेनिंग पर कार्य कर रहे पृथ्वी सिंह दवा वितरण करते।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें