Top News

जमानिया, संवाददाता सलीम मंसूरी कभी भी गिर सकती है जर्जर पानी टंकी, प्रशासन को चिंता ही नहींजमानियां। तहसील मुख्यालय परिसर में पुरानी जर्जर पानी की टंकी का गिरना संभव बना हुआ है। कई कारणों से ऐसा हो सकता है। जैसे कि जंग, दरारें, और सामग्री का कमजोर होना। नियमित निरीक्षण और रखरखाव के अभाव में, टंकियां कमजोर हो गई हैं। और कभी भी तेज आंधी पानी में ढह सकती हैं। इसके बाद भी तहसील प्रशासनिक अधिकारी जर्जर पानी टंकी को गिरने के लिए तैयार नहीं दिख रहा है। बताया जाता है। की तहसील परिसर में पुरानी पानी टंकी पूरी तरह से कमजोर होने के साथ जर्जर बना हुआ है। तेज आंधी पानी में कभी भी किसी समय गिर सकता है। और एक अनहोनी घटना घट सकती है। इस लिए समय रहते तहसील प्रशासन को पुरानी जर्जर पानी टंकी को गिरवा देना चाहिए। लेकिन अधिकारी तैयारी के मूड में नहीं दिख रहे है। पानी टंकी धीरे धीरे बाहरी कारकों के कारण पानी टंकी को कमजोर कर दिया है। जिससे यह कभी भी ढह सकती है। और एक बड़ी घटना को दावत दे सकता है। पानी टंकी का उपयोग नहीं किए जाने धीरे धीरे कमजोर हो गई। और जिसके कारण धीरे धीरे खराब होकर टूटने की समस्याएँ हमेशा बनी हुई है। और किसी समय तेज आंधी पानी में टंकी का ढहना संभव हो गया है। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नारायण दास चौरसिया, अंजनी गुप्ता, स्टेशन बाजार के व्यापार मंडल के नगरध्यक्ष सतीश जायसवाल आदि लोगों ने बताया कि पुरानी जर्जर पानी की टंकी का उपयोग नहीं किया जाता। ऐसे में जर्जर बनी हुई पानी टंकी तेज आंधी भरी बारिश या हवा के दवाब में गिर सकता है। और कभी भी एक बड़ी घटना हो सकती है। इस लिए निष्क्रिय हो चुकी पुरानी जर्जर पानी टंकी को समय रहते गिरा दिया जाना चाहिए। अन्यथा किसी भी समय अनहोनी घटना घट सकती है। और इसके लिए तहसील प्रशासन जिम्मेदार होगी। बताया जाता है। की लगभग बीस तीस पहले नलजल योजना के लिए बनाई गई पानी की टंकी जर्जर होने के कारण धराशाई होने की कगार पर है। अनुपयोगी पानी की टंकी की गिरने की दिशा में प्रशासन कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा है। तहसील परिसर में निर्माणाधीन पानी टंकी पूरी तरह जर्जर होने के कारण उसका उपयोग नहीं किया जाता। इसके बाद भी जर्जर बनी हुई पानी टंकी को गिराने के लिए अधिकारी तैयार नहीं दिख रहे है। अगर पानी टंकी गिरी तो हो सकती है जनहानि। अगर टंकी गिरी तो बड़ी जनहानि हो सकती है। बता दें कि पुरानी पानी टंकी के स्थान पर नई टंकी बनी। लेकिन पुरानी को नहीं हटाया गया। जिसके कारण टंकी शोपीस बनी हुई है। लेकिन इस जर्जर टंकी को डिस्पोजल करने की दिशा में कोई कार्रवाई जिम्मेदार लोगों द्वारा नहीं की जा रही है। जिससे इसके धराशायी होने का खतरा लोगों को सताया जा रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द इस टंकी को हटाने की मांग की है। क्यों कि जिस स्थान पर पानी टंकी खड़ी है। उसके आस पास निर्वाचन कार्यालय के साथ तहसीलदार आवास भी मौजूद है। ऐसे में तेज आंधी भारी बारिश में जर्जर पानी टंकी की कभी भी धराशाही हो सकता है। जिसमें कई जान जा सकती है। इस संबंध में तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि जर्जर पानी टंकी को गिराने के लिए या फिर उस स्थान से हटाने के लिए जिलाधिकारी गाजीपुर को पत्र भेजा जाएगा। क्योंकि जर्जर पानी टंकी उपयोग में नहीं है। फोटोतहसील परिसर में जर्जर पानी टंकी से कभी भी हादसा होने की संभावनाएं बनी रहती है।

Post a Comment

और नया पुराने