Top News

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता -दूरसंचार नेटवर्क को मजबूत करने हेतु महाप्रबंधक ने किया औचक निरीक्षण वाराणसी -- भारतीय संचार निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता द्वारा शनिवार को सोनभद्र के सुदूर क्षेत्र में दौरा कर एलडब्ल्यूई साइट,जोगिल 4जी संतृप्ति साइट,रिहन्द नगर मस्जिद स्थल,रिहन्द संगम क्लब साइट,रिहन्द टेलिफोन एक्सचेंज का औचक निरीक्षण किया गया। चोपन क्षेत्र के ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के साथ चर्चा की और चोपन टेलीफोन एक्सचेंज से ओवरहेड द्वारा ओएफसी पर जोगेल साइट को कैसे जोड़ा जाए इस पर चर्चा की। इसके बाद हराहरि एलडब्ल्यूई साइट का दौरा किया, फिर अनपरा टेलीफोन एक्सचेंज, रेनू सागर टेलीफोन एक्सचेंज, बीना टेलीफोन एक्सचेंज, बिना बड़वानी साइट का दौरा किया। फिर शक्ति नगर एनटीपीसी के आईटी विभागों के साथ बैठक की।देर शाम तक उन्होंने एक मई 2025 को रात 8:00 बजे शक्ति नगर टेलीफोन एक्सचेंज का भी दौरा किया। शुक्रवार को प्रातः दौरे में उन्होंने सबसे पहले मस्जिद स्थल संगम क्लब स्थल का दौरा किया। परियोजना प्रमुख एनटीपीसी रिहंद के साथ भी बैठक किया। तत्पश्चात एजीएम आईटी एनटीपीसी के साथ एनटीपीसी प्लांट का दौरा किया। एनटीपीसी के साथ बैठक के बाद पीजीएम ने आज बभनी, पोथी पाथर, बकरिहवा, म्योरपुर ,किरविल, दूद्धी टेलीफोन एक्सचेंज, कचनरवा टेलीफोन एक्सचेंज का भी दौरा किया। उसके बाद 4G संतृप्ति स्थल, चांचीकलां, नकटवार, रानीडीह, पीरारी और मऊकलां 4G साइट का भी दौरा किया। भारत सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक किया और रावर्टसगंज के क्षेत्र के प्रतिनिधियों के द्वारा सुझाए गए विचार को यथार्थ में लाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। सभी साइट इचांर्जों को निर्देशित किया कि यथा सम्भव नेटवर्क को सुधारने का प्रयास करें तथा भारत सरकार के द्वारा नई योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे इसके क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया।फोटो -01- निरीक्षण करते वीएसएनएल महाप्रबंधक

Post a Comment

और नया पुराने