Top News

गाजीपुर काशी दीप विजन संवाददाता महताब आलम आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी श्री संजय सिंह जी के आव्हान पर पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे रचनात्मक कार्यक्रम के तहत जिला महिला अस्पताल मिश्र बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस दौरान जिला अध्यक्ष श्री विवेक राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी का उद्देश्य राजनीतिक परिवर्तन के साथ साथ सामाजिक परिवर्तन भी लाना है। इसी उद्देश्य के साथ महिला अस्पताल मिश्र बाजार में स्वच्छता कार्यकम किया गया।किसान प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र यादव व जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद ने बताया कि रचनात्मक कार्यक्रम से आम आदमी पार्टी जनता के आवाज को उठाएगाऔर हक दिलाया जाएगा । अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सलमान सईद ने कहा कि लोगों के लिए संघर्ष करना , लोगों का सेवा करना , रचनात्मक कार्य करना आम आदमी पार्टी का पहचान है जो अन्य पार्टी से अलग करती है। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री विवेक राय, जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र यादव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सलमान सईद, जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा, किसान प्रकोष्ठ के जिला दिनेश यादव आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने