Top News

*उ.प्र.प्रा.शि.संघ की प्रांतीय कमेटी ने जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पांडेय का छीना पदभार*सोनभद्र। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी ने सोनभद्र जनपद के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पांडेय के संगठन के प्रति अनेक अनियमितताओं के कारण संगठन से छः वर्षों के लिए पदच्युत करते सभी प्रभार छीन लिया। यह निष्कासन योगेश कुमार पांडेय को संगठन के नियमों के विरुद्ध षडयंत्र रचने, मीडिया में भ्रामक प्रचार करने, कोष का अनाधिकृत दुरुपयोग करने आदि के कारण किया गया। योगेश कुमार पांडेय अपने पद अथवा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर, पोस्टर आदि का प्रयोग अब नहीं कर सकेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने