*शादी समारोह से वापस आ रहे युवक को सरहंग ने पीटा, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार*सलखन, सोनभद्रधीनू की रिपोर्ट थाना क्षेत्र चोपन अंतर्गत ग्राम सभा मारकुंडी के टोला सात नंबर निवासी युवक संतोष पनिका (18 वर्ष) को पड़ोस के ही दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया। प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार की रात्रि संतोष गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। वह रविवार के भोर लगभग 3 बजे के करीब अपने घर वापस लौट रहा था कि उसी के मुहल्ले के जोगिंदर गौड़ पुत्र स्वर्गीय नारायन ने उसे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए डंडे से अनायास मारपीट करने लगा, जिससे संतोष पनिका गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिर पर काफी चोट लगी। शोर मचाने पर आस पास के लोगों को पास आते देख जोगिंदर गौड़ घटना को अंजाम देकर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़ित संतोष ने थाना चोपन को लिखित तहरीर देकर मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाया है।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें