जमानिया,सीमा सुरक्षा बल में तीरंदाज खिलाड़ी अमीषा चौरसिया का चयन।जमानियां। उत्तर प्रदेश राज्य के गाज़ीपुर जिले की एक प्रतिभाशाली तीरंदाज खिलाड़ी का हाल ही में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में चयन हुआ है। अमीषा पुत्री अशोक चौरसिया और सीमा चौरसिया जो क्षेत्र के बरूईन गांव की रहने वाली हैं। अमीषा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।अमीषा ने तीरंदाजी में कई राष्ट्रीय और राष्ट्र रैंकिंग और अंतराष्ट्रीय स्तर के खेलो के चयन प्रतियोगिता मेंराज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी अचूक निशानेबाजी और शांत स्वभाव ने उन्हें एक बेहतरीन खिलाड़ी बनाया है,बीएसएफ में चयन होने पर अमीषा ने खुशी व्यक्त करते हुए। कहा कि यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मैं हमेशा से देश की सेवा करना चाहता थी। और अब मुझे खेल के साथ-साथ यह अवसर भी मिल रहा है। उन्होंने अपने परिवार, कोच और शुभचिंतकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। विशेषतः कोच जिसने इतने कम समय इस मुकाम को हासिल करने का गुर सिखाया तथा अभिभावक किं तरह ख्याल रखा। गाज़ीपुर तीरंदाजी संघ सचिव नंदू दुबे जी ने अमीषा के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। और उम्मीद जताई है। कि वह बीएसएफ बल के लिए भी उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदर्शन करेंगी, यह चयन अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। जो खेल और देश सेवा दोनों में अपना करियर बनाना चाहते हैं।अमीषा जल्द ही बीएसएफ ट्रेनिंग अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी और फिर देश की सीमाओं की सुरक्षा में अपना योगदान देंगे। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। कोच सतीश दुबे के लिए अहम और भावुक कर देने वाला पल है। और अपनी प्रामाणिकता तथा क्षेत्र के युवाओं के भविष्य बनाने और ऐसी सफलता पर जो खुशी हो रही है। उसको शब्दों में पिरोना मुश्किल है। पूर्व में भी राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने सरकारी नौकरी पाया है। फोटोअपने कोच सतीश दुबे के साथ तीरंदाज खिलाड़ी अमीषानिवासी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरूईन गांव सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें