Top News

गाजीपुर में सनसनी: चचेरी बहनों ने लगाई गंगा में छलांग, एक की मौत, दूसरी को पुलिस ने बचाया गाजीपुर। शुक्रवार की दोपहर गाजीपुर के सैदपुर क्षेत्र में स्थित रामकरण सेतु पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब दो चचेरी बहनों ने पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। यह दर्दनाक हादसा करीब 11 बजे हुआ, जिसमें 18 वर्षीय सोनी यादव की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 वर्षीय चंचल यादव को स्थानीय लोगों, पुलिस और गोताखोरों की तत्परता से सुरक्षित निकाल लिया गया।दोनों बहनें चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के मोलना गांव की रहने वाली थीं। हादसे की जानकारी मिलते ही सैदपुर पुलिस मौके पर पहुंची। कस्बा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार पांडे ने जान की परवाह किए बिना फुर्ती से चंचल को गंगा से निकाल कर अपनी गोद में उठाकर अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है। उनकी इस मानवीय पहल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।सैदपुर कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया गया, इसकी जांच की जा रही है। एक परिवार की दो बेटियों में से एक की मौत और दूसरी की जिंदगी बच जाना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। महताब आलम की रिपोर्ट गाज़ीपुर

Post a Comment

और नया पुराने