Top News

जमानिया सलीम मंसूरी की रिपोर्ट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट का पद एक माह से खाली पड़ा, तैनाती की मांगजमानियां। यह कथन सत्य है। खासकर ग्रामीण इलाकों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जहां पर्याप्त संख्या में डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में फार्मासिस्ट अस्पताल के कामकाज को जारी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।दवा वितरण, परामर्श और मरीजों के लिए आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करते हैं। ऐसे में कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक माह से फार्मासिस्ट की पद खाली पड़ी हुई है। फार्मासिस्ट का काम आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट से कार्य लिया जा रहा है। इसके बाद भी केंद्र प्रभारी चिकित्सक डॉ गुलाब शंकर पटेल के द्वारा फार्मासिस्ट की तैनाती के लिए कार्यवाही करने के बजाए खामोशी अख्तियार किए हुए है। जिसको लेकर भाजपा के अरविंद सिंह, मुन्ना गुप्ता, चंदन तिवारी, गिरधारी सिंह, नारायण दास चौरसिया, राहुल वर्मा, बृजेश जायसवाल सहित आदि लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए। मुख्यचिकित्साधिकारी गाजीपुर से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट की तैनाती लिए जाने की मांग किया है। उन्होंने बताया कि फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं होने के कारण आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट से कार्य लिया जा रहा है। जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कमी एक बड़ी समस्या है। लोगों ने केंद्र प्रभारी चिकित्सक पर घोर उदासीनता का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। और कहा कि फार्मासिस्ट की भूमिका अहम हुआ करता है। जैसे कि फार्मासिस्ट दवाएं वितरित करते हैं। रोगियों को दवाओं के बारे में जानकारी देते हैं। और आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करते हैं। इसके साथ ही अस्पताल के कामकाज बेहतर रहता है। जैसे फार्मासिस्ट दवा वितरण, भंडारण, बजट योजना और अन्य फार्मेसी से संबंधित सेवाओं को प्रबंधित करते हैं। जो अस्पताल के कामकाज के लिए आवश्यक रहता हैं। खासतौर से भाजपा के कार्यकर्ता अरविंद सिंह ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डाक्टर और फार्मासिस्ट के सहारे चलता है। जहाँ मरीजों को उचित इलाज मिलता रहता है। इसलिएआवश्यक हैं। की फार्मासिस्ट के द्वारा मरीजों को बेहतर देखभाल और उपचार प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी पूरा करने में अहम भूमिका होती और मरीजों को दवाएं और चिकित्सा सहायता प्रदान करके महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस संबंध में केंद्र प्रभारी चिकित्सक डॉ गुलाब शंकर पटेल ने बताया कि फार्मासिस्ट की तैनाती के लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही की गई है।

Post a Comment

और नया पुराने