काशी दीप विजन क्राइम रिपोर्टर नवीन सिंह ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद वाराणसी की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा।*। पाकिस्तान के विरुद्ध किए गए कायराना हरकत का जवाब हमारी भारतीय सेना ने दे दिया है लाहौर से कराची तक घुसकर मारा है। इसी विजय के उपलक्ष में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सदस्यों ने एक तिरंगा यात्रा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल से निकल कर कर्मचारियों द्वारा भारत माता की जय का नारा लगाते हुए पांडेपुर चौराहे तक गया। तिरंगा यात्रा के अंत में कैडल जलाकर पहलगाम में आतंकवादी घटना में शहिद पर्यटकों की आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि दी गई तिरंगा यात्रा में परिषद के कर्मचारी अध्यक्ष निरंजन कुमार श्रीवास्तव परिषद के वाराणसी मंडल के अध्यक्ष रमेश चंद्र राय ईसीजी टेक्निशियन संघ के राजेश कुमार श्रीवास्तव अरुण कुमार सिंह गुलशन कुमार छैल बिहारी प्रसाद नितिन कुमार सतीश कुमार जितेंद्र सहित बड़ी संख्या में राज्य कर्मचारी संघ के कर्मचारी सम्मिलित थे ।साभार। संवाददाता नवीन प्रकाश सिंह।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें