Top News

काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता लोक अदालत के आयोजन से समय और श्रम की होगी बचत-- जिला जज राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 3,42,288 वादों का हुआ निस्तारण वाराणसी -- दीवानी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के अध्यक्ष व वर्तमान जिला जज जयप्रकाश तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कराया। इस अवसर पर एलडीएम अविनाश अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, एसएसजे राधा कृष्ण मिश्रा, परिक्षेत्र के एडीजी पियूष मोर्डिया, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय हरेंद्र बहादुर सिंह,एमएसीटी अश्वनी कुमार दूबे,एडीजे प्रथम रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अनिल कुमार शुक्ला,यूबीआई के क्षेत्र प्रमुख शैलेन्द्र कुमार स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष संतराम, एडीजे रविंद्र कुमार श्रीवास्तव प्रभारी विधिक सचिव हितेश अग्रवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला जज जयप्रकाश तिवारी ने कहा कि लोक अदालत एक ऐसी प्रणाली है, जो न्याय को आम जन तक पहुंचती है। इससे न केवल समय व धन की बचत होती है, बल्कि समय से समाधान व शांति को बढ़ावा मिलता है। सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसके विरूद्ध कोई अदालत में अपील नहीं होती। इसमें कम समय में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण भी होता है। शनिवार को आयोजित इस लोक अदालत में कुल तीन लाख बयालिस हजार दो सौ अट्ठासी(3,42,288) वादों का निस्तारण कर कुल उन्नीस करोड़,ग्यारह लाख,सत्तासी हजार,तीन सौ पचासी रूपये सत्तासी पैसे (19,11,87,385.87) रूपये वसूल किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय परिसर में जगह-जगह पर हेल्प डेस्क बनाए गए थे जो वादकारियों को सहायता प्रदान किये। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एसएसजे राधाकृष्ण मिश्रा के नेतृत्व में जिला व केन्द्रिय कारागार के बन्दियों द्वारा निर्मित उत्पादों-लकड़ी के खिलौने, दरी, गमछा, खाद्य सामग्री में आचार, ब्रेड, बिस्कुट, हवन कुण्ड,शुद्ध देशी घी तथा बाल सम्प्रेक्षण गृह व राजकीय बालगृह रामनगर के बच्चों द्वारा फ्लावर पॉट्स, हैंगिंग बर्ड, हैंड पर्स, पेप्सी बोतल से निर्मित गमले, फोटो फ्रेम, तोरन, आदि का स्टाल लगाया गया था। राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह के बच्चों द्वारा पेंटिंग, मोजे से निर्मित टेडी बियर, तोरन, टांगने वाला गुड़िया, आदि का स्टाल लगाया गया था। जिस पर बिक्री भी हो रही थी।स्टाल निरीक्षण के दौरान जिला जज द्वारा स्टाल अधीक्षिका रितु राजेश के स्टाल से आकर्षक डिजाइनों के उत्पादों की खरीदारी भी की गई। इस कार्यक्रम के अन्त में विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के प्रभारी सचिव हितेश अग्रवाल द्वारा लोक अदालत को सफल बनाने हेतु समस्त न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस प्रशासन, अधिवक्ता गण, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।फोटो-- दीप प्रज्ज्वलित करते जिला जज

Post a Comment

और नया पुराने