काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी उदय प्रताप कालेज के मैदान में समर कैम्प का हुआ आयोजन वाराणसी -- भोजूबीर स्थित उदय प्रताप कॉलेज के मैदान में बुधवार को समर कैंप का प्रात: 7:30 बजे से 10:30 बजे तक आयोजन किया गया। इस समर कैंप का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य मिर्जापुर एवं विद्यालय के प्राचीन छात्र के के सिंह ने किया। उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि के के सिंह ने छात्रों से समर कैंप में प्रतिभाग करने का आवाहन किया तथा पूरे मनोयोग से खेल भावना से कार्य करने का सुझाव भी दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर रमेश प्रताप सिंह ने छात्रों को पूरे कैंप के दौरान छात्रों के मानसिक और शारीरिक विकास के संबंध में प्रतिदिन शिक्षा के विभिन्न आयामो जैसे- खेल, साहित्य, विज्ञान, कला, संस्कृति के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्य अरविंद कुमार सिंह, अंबिका सिंह, क्रीड़ा अधीक्षक उमेश सिंह सहित सैकड़ो खिलाड़ीगण उपस्थित रहे।फोटो -02- मुख्य अतिथि का स्वागत करते प्रधानाचार्य
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें