काशी दीप विजन संवाददाता महताब आलम गाजीपुर में काशीदास बाबा पूजन के दौरान बड़ा हादसाझंडा लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आए 7 युवक4 युवकों की ही मौत, 3 गंभीर रूप से झुलसेमऊ के फातिमा और सदर अस्पताल में घायलों का इलाज जारीबिजली विभाग और प्रशासन मौके पर पहुंचासदर एसडीएम मनोज पाठक ने कहा, बिना अनुमति हो रहा था आयोजन4 लाख वोल्ट की हाईटेंशन लाइन बनी हादसे की वजहप्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दियानरवर गांव में शोक की लहर, जांच जारीगाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के नरवर गांव में काशीदास बाबा के पूजन समारोह की तैयारियों के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आकर चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं।दरअसल, गांव में पूजन समारोह के तहत हरे बांस में झंडा लगाकर गाड़ा जा रहा था। इसी दौरान सात युवक एकसाथ झंडा लगाने के लिए प्रयासरत थे, लेकिन यह झंडा ठीक उसी स्थान पर लगाया जा रहा था, जहां से 4 लाख वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। जैसे ही झंडा ऊपर गया, वह सीधे बिजली की चपेट में आ गया। तेज करंट लगते ही बांस में आग लग गई और सातों युवक झुलस गए।स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में मऊ के फातिमा अस्पताल और सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम मनोज पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह सामने आया है कि पूजन समारोह बिना अनुमति के आयोजित किया जा रहा था। झंडा जिस स्थान पर गाड़ा जा रहा था, वहां से 4 लाख वोल्ट का हाईटेंशन तार गुजरता है, उसी की चपेट में आने से यह दुखद हादसा हुआ है।एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि बिजली का कोई तार टूटा नहीं था, हादसा संपर्क में आने के कारण हुआ। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाएगी और सरकार की ओर से जो भी मदद अनुमन्य है, वह दी जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।बाइट-स्थानीयबाइट- मनोज पाठक- सदर एसडीएम, गाजीपुर
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें