Top News

जमानिया,उपजिलाधिकारी ने पकड़ा गेहूं लदे ट्रैक्टर ट्राली, बिचौलियों में मचा हड़कमजमानियां। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया द्वारा बुधवार की शाम 7: 00 बजे के आस पास एक गेहूं लदे ट्रैक्टर को बिहार की तरफ जाते हुए। बरुईंन मोड़ पर पकड़ा। जिसे चौकी प्रभारी बरूईंन को सुपुर्द कर मौके पर मंडी सचिव जमानियां को बुलाकर अग्रिम कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। बताया जाता है। की बुधवार की शाम तकरीबन 7 बजे के आस पास बरूईन मोड से बिहार के तरफ जा रही गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी। पुलिस चौकी इंचार्ज को मौके पर बुलवाकर ट्रैक्टर ट्राली को सुपुर्द कर मंडी सचिव को बुलवाकर अग्रिम कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। गेहूं लदा ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े जाने पर बिचौलियों में हड़कम मची। बताया जा रहा है कि मंडी शुल्क की चोरी कर गेहूं को बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा है। की जहां एक तरफ मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से गांव गांव किसानों के घर जाकर गेहूं खरीद के लिए विभागीय अधिकारी व कर्मचारी लगे हुए है। वहीं बिचौलिए गेहूं खरीदकर बिहार ले जा रहे है। इस संबंध में विपणन निरीक्षक आशुतोष चौरसिया ने किसानों भाइयों से अपील भी किया है। कि वे मोबाइल क्रय के माध्यम से अपने गेहूं की बिक्री सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर भी कर सकते है। उन्होंने बताया की क्षेत्रीय किसानों से गेहूं खरीद के लिए ग्राम प्रधानों की मदद लेने और किसानों को जागरूक करने के लिए गांव गांव पहुंचकर राजकीय गेहूं क्रय केंद्र पर अधिक से अधिक बेचने के लिए अपील कर रहे है। विपणन निरीक्षक आशुतोष चौरसिया ने बताया कि राजकीय गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों को बैठने के लिए उत्तम व्यवस्था के साथ साफ सफाई और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था दी गई है। जो किसान राजकीय केंद्र पर नहीं आना चाहते वह अपने घर पर बुलवाकर गेहूं बेचना चाहते है। तो विभागीय स्तर पर गेहूं खरीद के लिए तत्काल पहुंचेंगे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने