वाराणसी *समाज कार्य विभाग के छात्र स्वास्थ्य ,शिक्षा,कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करें समाज को*- बीडीओ हरहुआ*स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है।**हरहुआ।* किसी भी स्वस्थ समाज के लिए शिक्षा के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आवश्यक है समाज कार्य के विद्यार्थी गांवों में स्वास्थ्य शिक्षा के साथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से भी जागरूक करें। उक्त बातें हरहुआ सभागार में समाज कार्य विभाग महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के द्वारा आयोजित एम0एस0डब्ल्यू0 के विद्यार्थियों के तीन दिवसीय समापन अवसर पर बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने व्यक्त की। पीएचसी हरहुआ के आरबीएस के नोडल प्रभारी डॉ0 जावेद ने क्षय रोग रोकथाम एवं उसके उपचार के बारे मे जानकारी दी।विकासखंड के अंजनी श्रीवास्तव ने जल ही जीवन है इसके महत्व व संरक्षण पर छात्रों को समाज में लोगों को जागरूककरने हेतु प्रशिक्षित किया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत रवि सिंह,एडीओ आईएसबी रविप्रकाश सिंह ने सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। संयोजक डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह एवं प्रो0 भावना वर्मा ने ग्रामीण शिविर के उपलब्धता एवं व्यवहारों मे कैसे लाया जाय उसके बारे मे अवगत कराया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो0 शैला परवीन ने दिया। ग्रामीण शिविर मे प्रो0 एम0एम0 वर्मा, प्रो0 निमिषा गुप्ता, डॉ0 अनिल कुमार, डॉ0 संदीप गिरि एवं डॉ0 भारती कुरील उपस्थित रही। रेशमा चौहान की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें