बार एसोसिएशन जमानियां के अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा।जमानियां।संवाददाता सलीम मंसूरी बार एसोसिएशन जमानियां के अधिवक्ता एवं अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने बताया कि संपूर्ण प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। जिसमें मृतक अधिवक्ता के परिजन को मूवलिंग 5000000 रुपया बतौर क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि प्रदान किया जाए। अधिवक्ता एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह कहा कि प्रदेश में तथा अन्य राज्यों की तरह अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा योजना व पेंशन स्कीम तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। उन्होंने बताया कि संपूर्ण प्रदेश के न्यायालयों एवं परिसर में सीसीटीबी कैमरा लगाया जाए। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया को मांग पत्र ज्ञापन सौंपते हुए। कहा कि उपरोक्त प्रकरण पर सहानभूति पूर्वक विचार करते हुए। उपरोक्त मांगों के संबंध में त्वरित उचित कार्यवाही किया जाए। इसके लिए बार एसोसिएशन जमानियां हमेशा सदैव आप का आभारी रहेगा। बताया जा रहा है। की सुरक्षा को लेकर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया के कार्यालय पहुंचकर मांग पत्र ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बार एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जिस तरह से बदमाशों के द्वारा सरेआम न्यायालय और परिसर में घुसकर अधिवक्ताओं की हत्या कर दी जा रही है। अब अधिवक्ताओं के लिए पूरी सुरक्षा व्यवस्था दिलाने के साथ उनके परिजनों को मुआवजा के तौर पर एक मुश्त राशि प्रदान किया जाए। उक्त मौके पर अधिवक्ता अमरनाथ राम, कमलकांत आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें