Top News

जमानिया काशी दीप विजन संवाददाता सलीम मंसूरी गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देशजमानिया। तहसील सभागार में गौशाला को गोआश्रय स्थलों की तहसील स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। जिसमें गौशाला में रख रखाओ सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा एवं समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता कर रही उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने कहा कि गौशालाओं में गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं। जालीदार तिरपाल, टीन के ऊपर बोरी डालकर पानी का छिड़काव किया जाए ताकि तापमान नियंत्रित रह सके। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक गोवंश को शासनादेश के अनुसार आहार उपलब्ध कराया जाए। इसके अतिरिक्त हरे चारे, भूसा, पानी, छाया और नियमित टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ज्ञात हो कि कन्हा गौशाला में वर्तमान में 350 गोवंश संरक्षित हैं। जबकि सुहवल के अस्थाई गोआश्रय स्थल पर 32 गोवंशों की देखरेख की जा रही है। उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए नियमित निगरानी करने को कहा। इस अवसर पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा‚ उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ सर्वेश कुमार‚ डॉ अभिजीत कुमार‚ अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार‚ छविनाथ यादव आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने