जमानिया काशी दीप विजन संवाददाता सलीम मंसूरी तीन दुकानों में भीषण चोरी, ढाई लाख नगदी समेत तीन लाख से अधिक की चोरीजमानियां। कोतवाली क्षेत्र के हरपुर गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के किनारे स्थित तीन दुकानों को चोरों ने सोमवार कि रात निशाना बना डाला। ताले तोड़कर हुई इस भीषण चोरी की वारदात में चोरों ने ढाई लाख रुपये नकद समेत करीब तीन लाख से अधिक के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह पुलिस ने मौका मुआयना किया और जांच कर रही है। पीड़ित दुकानदारों के अनुसार, चोरी की यह वारदात महावीर मंदिर के सामने स्थित दुकानों में अंजाम दी गई। चोरों ने सबसे पहले गोपाल गुप्ता की किराना दुकान का ताला तोड़ कर उसमें रखे करीब ढाई लाख रुपये नकद उड़ा लिए। इसके बाद नगर किनारे शमशाद की किराना दुकान से पांच हजार रुपये और पास में ही स्थित आजाद की स्पोर्ट्स कपड़े की दुकान से महंगे कपड़े और दुकान में लगा सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा ले गए ताकि उनकी पहचान न हो सके। दुकानदारों को चोरी की जानकारी तब हुई जब सुबह वे दुकान पहुंचे और ताले टूटे पाए। अंदर जाकर देखा तो नकदी और सामान गायब था। तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिस पर उपनिरीक्षक अरुण पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल कि छानबीन शुरू की। हालांकि अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि हरपुर से चोरी की घटना का सूचना मिला था। जिस पर छानबीन की गई है। तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फोटो
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें