काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता पेंशनरों ने अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पीएम कार्यालय को सौंपा 05 सूत्रीय ज्ञापनवाराणसी -- वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के बैनर तले जनपद के वरिष्ठ पेंशनरों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अपनी भिन्न-भिन्न समस्याओं को लेकर पीएम के संसदीय कार्यालय पहुंचकर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय ने ज्ञापन के माध्यम से वित्त विधेयक 2025 में पेंशन संबंधी विरोधी संशोधनों को समाप्त करने, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के साथ ही पेंशनरों को भी महंगाई राहत का शासनादेश नियमित रूप से एक साथ जारी करने, कोरोना काल में बंद की गई रेलवे की छूट और सुविधा भी पूर्व की भांति वरिष्ठ नागरिकों को बहाल करने, पेंशन के राशिकरण की समय सीमा 15 वर्ष के स्थान पर 11 वर्ष करने, पेंशनरों को 65,70, व 75 वर्ष की आयु पर पेंशन में वृद्धि लाभ क्रमिक रूप से देने समेत पांच सूत्रीय मांग किया।जहां पीएमओ कार्यालय द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राजेश्वर पाण्डेय ने किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह, व0उपाध्यक्ष ई0आनन्द कुमार लाल, मण्डल अध्यक्ष दीपेन्द्र श्रीवास्तव,सन्त लाल यादव,नगर अध्यक्ष उमेश बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष बंशी लाल जायसवाल, सक्रिय सदस्य ई0 सीबी सिंह,संजय कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।पेंशनरों का प्रतिनिधिमंडल
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें