काशी दीप क्राइम न्यूज़ मकरोनिया जिला सागर से ताजा खबर गोंड समाज महासभा सागर द्वारा आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजितआदर्श सामूहिक गोंडी मडमिंग नेंग सम्मेलन मेंगोंडियन संस्कृति की झलक देखने को मिला।सागर 30-4-2024 को गोंड समाज महासभा मप्र के गोंडी भुमका प्रकोष्ट सागर के तत्वावधान में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत आदर्श सामूहिक गोंडी मडमिंग नेंग सम्मेलन फड़ाफेन ठाना बड़तुमा, मकरोनिया जिला-सागर में आयोजित किया गया,जिसमें सात शादी के जोड़े शामिल हुए, 1 रविन्द्र गोंड सर्रा दलपत - भारती गोंड खेरूआ, 2 मानसींग गोंड सरदई नयाखेड़ा - दीक्षा गोंड मड़ैया गोंड, 3 रामचरण परस्ते सहजपुरी - साधना मरकाम मड़ैया, 4 मेघराज गोंड चिरचिटा - आस्था गोंड जमुनियां, 5 रोशन गोंड मढ़ैया - रश्मि गोंड खपराखेड़ा, 6 नीतेश गोंड समनापुर - रजनी गोंड वसिया गोंड, 7 महेश जगेत टेकापार बैगमगंज - सुगंधी तेकाम वीरपुरा जैसीनगर आदि का मडमिंग नेंग प्रदेश अध्यक्ष बी एस परतेती ने स्वयं गोंडी संस्कृति के अनुसार मडमिंग नेंग के सभी नेंग मिजान करवा कर मडमिंग नेंग संपन्न कराएं। सर्वप्रथम बारात की अगवानी कर दुल्हा दुल्हन पक्ष और गोंड समाज महासभा के पदाधिकारियों द्वारा सगा समधी भेट भलाई कर स्वागत सत्कार बरातियों का किया गया और दुल्हाओं द्वारा मंडप में नेंग कर दुल्हा चढ़ावा नेंग,भांवर, पैर पखारने का नेंग आदि गोंडी रीति रिवाज से गोंडी भुमका व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारी द्वारा संपन्न किया गया।जिससे समुदाय में पारम्परिक संस्कृति रुढ़ीप्रथा व नव वैवाहिक जोड़ो को गोंडी संस्कृति को हस्तांतरित किया जा सकें। गोंड समुदाय के टुंडा मंडा कुंडा ये तीन संस्कारों में से यह दूसरा संस्कार मंडा या मुंडा नेंग होता है। जिसे आज संपन्न कराया गया, इसमें शामिल सभी जोड़ो को गोंड समाज महासभा गोंडी प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों द्वारा संपन्न किया कार्यलय प्रति निधि की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें