Top News

गाजीपुर शहर के दर्जनों मोहल्ले में बिजली चोरी के खिलाफ बिजली विभाग की मॉर्निंग रेड, मचा हड़कंपविजिलेंस और विद्युत विभाग की बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाईविजिलेंस और बिजली विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बिजली चोरी में 12 उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्जगाजीपुर नगर में विजिलेंस और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग रेड किया। बिजली विभाग की मॉर्निंग रेड से बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में हाड़कंप मच गया। विजिलेंस और बिजली विभाग की टीम ने शहर के तिलकनगर कॉलोनी, रायगंज, महुआबाग, बर्बरहना समेत दर्जनों मोहल्लों में जबरदस्त छापेमारी की। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ चले इस सघन चेकिंग अभियान से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।बिजली विभाग टीम ने मौके पर 12 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया, जबकि 7 ऐसे उपभोक्ताओं पर दोबारा एफआईआर की गई । जिनपर पहले से राजस्व निर्धारण बकाया था। अधिकारियों ने साफ किया है कि बकाया न जमा करने वालों और बिजली चोरों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस संयुक्त रेड में अधिशाषी अभियंता नगर द्वितीय गोपाल सिंह, एसडीओ सुधीर कुमार, अवर अभियंता प्रमोद यादव और विजिलेंस के जेई अजय पटेल सहित पूरी टीम मौके पर मौजूद रही।अधिशाषी अभियंता गोपाल सिंह ने चेतावनी दी है कि बिजली चोरी व बकाया नहीं चुकाने वालों के खिलाफ रेड अभियान लगातार जारी रहेगा और पकड़े जाने पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महताब आलम की रिपोर्ट गाज़ीपुर

Post a Comment

और नया पुराने