गन्ना मशीन में दुपट्टा फंस जाने से महिला की गला कस जाने से मौके पर हुई मृत्यु जमानियां। काशी दीप विजन, कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम आवास में रहने वाली छोटी पत्नी धनजीव उम्र 27 वर्ष गन्ना परते समय दुपट्टा इंजन मशीन में फंस जाने एवं गला फंस जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस घटना स्थल बडेसरा गांव के सामने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले आया। लेकिन चिकित्सकों ने छोटी की नब्ज देखकर मृत्यु घोषित किया। बताया जाता है। कि बुधवार की शाम को कांशीराम आवास रहने वाली छोटी अपने पत्नी धनजीव उम्र 27 वर्ष के साथ क्षेत्र के बडेसरा गांव के सामने गन्ने का रस निकालकर बेचने के लिए मशीन में डाल रही थी। उसी दरमियान छोटी की दुपट्टा मशीन पकड़ कर खींचने लगा। और खींचते खींचते छोटी की गला कस जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि दोनों दंपति गन्ने का रस निकाल कर बेचते थे। जिससे दोनों का जीवन खुशी खुशी बीत रहा था। लेकिन थोड़ी सी लापरवाही ने छोटी की जान ले लिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों दंपति रोज की तरह बुधवार की शाम को क्षेत्र के बडेसर गांव के सामने गन्ने मशीन से रस निकाल रहे थे। उसी समय छोटी की दुपट्टा इंजन मशीन पकड़ लिया। और देखते ही देखते दुपट्टे से गला कस जाने से उसकी मृत्यु हो गई। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए गाजीपुर जिला अस्पताल के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने पर सच्चाई का पता चल पाएगा।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें