Top News

काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसीदिनांक:--26.05.2025 दिन:-- सोमवार वाराणसी -- महानगर अध्यक्ष ने अहिल्याबाई के व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन वाराणसी -- लोक माता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान पर 31 मई तक भारतीय जनता पार्टी की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाना हैं। इसी क्रम में सोमवार को गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय पर अभियान संयोजक महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी व एडवोकेट अशोक जाटव के संयोजन में महारानी अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के मौके पर प्रदीप अग्रहरि ने कहा की प्रदर्शनी के माध्यम से महारानी अहिल्याबाई के कृतित्व को लोगों ने देखा।युवा पीढ़ी को पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई के बारे में अवश्य जानना चाहिए, जिससे वह अपने जीवन को राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के पवित्र कार्य में प्रतिबद्धता पूर्वक लगा सकें। उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्याबाई ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर पूरे भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थानो में मंदिर बनवाये। सरोवर, घाटों, कुओं व बावड़ियों का निर्माण कराया। उनके जीवन पर आधारित इस प्रदर्शनी का उद्देश्य जन-जन तक उनकी कृतियों को पहुंचाना है, ताकि लोग उनका अनुसरण कर सकें। उद्घाटन के अवसर पर मुख्य रूप से चंद्रशेखर उपाध्याय, आत्मा विश्वेश्वर, इंजीनियर अशोक यादव, मधुकर चित्रांश, एडवोकेट अशोक जाटव, महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ, कुसुम पटेल, डॉक्टर रचना अग्रवाल, प्रज्ञा पाण्डेय, योगेश सिंह पिंकू, बबलू सेठ, तारकेश्वर गुप्ता बंटी, राजीव सिंह डब्बू, मनोज सोनकर, अतुल सिंह, बृजेश चौरसिया, मधुप सिंह, प्रमोद यादव मुन्ना, रवि खरवार, मंजू सिंह, रवि राय हिलमिल समेत पार्टी के पदाधिकारी व सैकड़ो कार्यकर्तागण का मौजूद रहे।फोटो -01-प्रदर्शनी का उद्घाटन करते महानगर अध्यक्ष

Post a Comment

और नया पुराने