Top News

काशी दीप विजन संवाददाता महताब आलम ं गाज़ीपुर आईटीआई छात्रों को टैबलेट वितरण* गाजीपुर।26 मई 2025। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छात्र छात्राओं को बहुमुखी टैबलेट वितरण योजना अंतर्गत आज बजरंग शिक्षण संस्थान बकुलियापुर में भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, कोषाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता तथा शिक्षण संस्थान के प्रबंधक डॉ राकेश राय के हाथों आईटीआई मे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग 90 छात्र छात्राओं में टैबलेट्स वितरण किया गया।इस अवसर पर टैबलेट प्राप्त करने वाले छात्रों के चेहरों पर मुस्कान व प्रसन्नता दिखाई दे रही थी।इस अवसर पर भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार छात्र छात्राओ को रोजगार परक शिक्षा तथा प्रशिक्षण प्राप्त लोगों के रोजगार के लिए समर्पित रूप से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि देश आत्मनिर्भर राष्ट्र बने।

Post a Comment

और नया पुराने