Top News

वाराणसी काशी दीप विजन - हमारा समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का फूंका पुतला वाराणसी -- अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष रविशंकर अंगारा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर आतंकवाद का प्रतिकात्मक पुतला फूंका।पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि शंकर अंगारा ने कहा कि जिस तरह से पहलगाम में निहत्थे 26 पर्यटकों को गोली मार कर उनकी नृशन्स हत्या की गई है। उसे हमारा देश अब कभी भी माफ नहीं करेगा। उन्होंने केन्द्र की सरकार से मांग किया कि जिस तरह से पाकिस्तान लगातार भारत में धोखे से बेकसूर जनता पर आतंकी हमला करता आ रहा है।उसे भारत सरकार को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। पुतला दहन का नेतृत्व रविशंकर अंगारा ने किया। पुतला दहन में राष्ट्रीय मंत्री किरन मौर्या, महासचिव विजेता‌ अग्रहरी,पूर्व प्रत्याशी रोली गुप्ता, रेनू गुप्ता, रीता गुप्ता, सुनीता गुप्ता, जया केसरी, दीपमाला गुप्ता, महानगर अध्यक्ष प्रिया गुप्ता, अदिति गुप्ता, अरविंद गुप्ता, राजन केसरी, अभिषेक गुप्ता, अखिलेश वर्मा, दीपक गुप्ता समेत पचासों लोग शामिल रहे।फोटो -01- पुतला दहन करते हमारा समाज पार्टी के कार्यकर्तागण, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने