Top News

वक्फ कानून के विरोध में 'ब्लैक आउट' प्रदर्शन, मुस्लिम संगठन ने की मुसलमानों से अपील, 15 मिनट रखें अंधेरा जमानियां। वक्फ बिल के विरोध में मुस्लिम संगठन ने बुधवार रात 9 बजे से 9:15 मिनट तक बिजली बंद रख जताया विरोध। शाही जामा मस्जिद के सेकेट्री मौलाना तनवीर रजा ने वक्फ संशोधन कानून हिटलर मानसिकता को उजागर कर रहा है। मुसलमानों ने 15 मिनट अपने अपने घरों की लाइट बंद कर और अंधेरे में रहकर जताया विरोध। उन्होंने कहा कि वक्फ अधिनियम (Waqf Act) में किए गए संशोधनों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध दर्ज करने का फैसला किया गया। नगर कस्बा मुस्लिम बाहुल्य अंसारियां मोहल्ला, पठान टोली मोहल्ला, गोरवा आदि क्षेत्रों सहित फूली गांव, उमरगंज, नई बाजार, खिजिरपुर, 30 अप्रैल को रात 9:00 बजे से 9:15 बजे तक घरों, दफ्तरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की लाइटें बंद कर विरोध दर्ज कराया। असरफ करीम कादरी ने बताया कि भाजपा सरकार खुलकर मुसलमानों की संपत्ति को हड़पना चाहती है। उन्होंने कहा कि देश का मुसलमान अल्लाह के सिवा और किसी से डरने वाला नहीं। मारना जिलानी सिर्फ उसी के हाथ में है। मुसलमान चुप बैठने वालों में से नहीं है। शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार अहमद खान वारसी ने वक्फ अधिनियम में लाए गए अंधेरे संशोधनों के खिलाफ मुसलमानों और न्यायप्रिय नागरिकों की एकजुटता और विरोध की शक्ति को उजागर करेगा। उन्होंने सभी नागरिकों, विशेषकर मुसलमानों, अल्पसंख्यकों, वंचित तबकों, सामाजिक संगठनों से अपील की है। कि वे इस सरकारी अन्याय और दमन के खिलाफ आवाज उठाएं और मात्र 15 मिनट के लिए अपने घर, दुकान, कार्यालय और व्यवसायिक केंद्रों की लाइटें बंद करके जो विरोध कर एकजुटता दर्शाएं है। वह कबीले तारीफ है। रईसुल होदा ने कहा कि मुसलमान अपने हक की लड़ाई को तेज कर पूरे मुल्क में जुल्म के खिलाफ अपने आवाज को दर्ज कराएंगे। मोहम्मद आरिफ खान, नेहाल खान, जहीर खान, हाजी गुलाम मोहम्मद खान, इजहार खान, साजिद सिद्दीकी, इमरान नियाजी आदि सहित सैकड़ों मुसलमानों में अपने अपने इलाकों घरों, दुकानों में लाइट बंद कर अंधेरे में रहकर विरोध जताया।

Post a Comment

और नया पुराने