गाजीपुर काशी दीप विजन महताब आलम की रिपोर्ट हंसता-खेलता युवक गंगा की लहरों में समा गया, मां के कलेजे का टुकड़ा लौट आया निर्जीवगाजीपुर। जिले में दर्द और आंसुओं से भरी एक घटना ने हर किसी का दिल दहला दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सकरा गांव निवासी 20 वर्षीय मोनू बिंद की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। रविवार को वह अपने दोस्तों संग कुर्था गांव स्थित गंगा घाट पर नहाने गया था, पर लौटकर सिर्फ उसकी यादें ही घर पहुंच सकीं।हंसते-खेलते मोनू को क्या पता था कि ये उसकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा। घाट पर नहाते वक्त चारों दोस्त गहरे पानी की ओर चले गए। तभी अचानक नदी में भंवर बन गया। तीन दोस्त किसी तरह तैरकर किनारे आ गए, लेकिन मोनू लहरों में समा गया।घटना के बाद दोस्तों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई और स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की। लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली।आखिरकार सोमवार दोपहर, उस मां की बदनसीबी का सबूत बनकर मोनू का शव गंगा की लहरों से बाहर आया। जिस बेटे की राह देख रही थी मां, अब वो ताबूत में लिपटकर लौटा।शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। गांव में मातम पसरा है।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें