Top News

काशी दीप विजन -नगर पालिका परिषद का घटिया निर्माण:20 साल गारंटी वाली सीसी रोड नवंबर माह निर्माण हुआ और 10 उखाड़ने लगी जमानियां संवाददाता सलीम मंसूरी20 साल गारंटी वाली सीसी रोड का निर्माण नवंबर माह हुआ। लेकिन 10 वें माह में उखड़ने लगी। नगर पालिका परिषद द्वारा नवंबर माह में लोदीपुर जर्जर सड़क से छुटकारा दिलाने के लिए अनुमानित लागत 32,72 लाख सीसी रोड का निर्माण कराया गया। जो मानक विहीन होने के कारण सीसी रोड उखड़ने लगे है। और जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। उक्त जानकारी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नारायण दास चौरसिया, व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने बताया कि सीसी रोड मानक विहीन होने के कारण विभागीय स्तर पर जांच भी कराया गया। लेकिन ठोस कार्यवाही नहीं होने के चलते विकास के नाम पर शासन द्वारा भेजी गई धनराशि को सीधे सीधे डकार लिया गया। उन्होंने बताया कि यदि बारिश के पहले इन सीसी सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। तो यह सड़क और ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं रह जाएगा। और देखते ही देखते ऐसी रोड क्षतिग्रस्त हो जाएंगी। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, भाजपा कार्यकर्ता नारायण दास चौरसिया ने बताया कि नगर पालिका परिषद के प्रशासन जिस दौरान संबंधित ठेकेदार से सीसी रोड का निर्माण कराता है, उस समय 20,22 प्रतिशत राशि अमानत के रूप में जमा कराई जाती है। और मानक विहीन होने के कारण निर्माण पूरा होने के कुछ महीने बाद सीसी रोड उखड़ने के साथ जगह जगह टूटने लगी है। जिसके चलते सीसी रोड निर्माण के कुछ समय में उखड़ना शुरू हो गया है

Post a Comment

और नया पुराने