Top News

नवीन प्रकाश सिंह की रिपोर्ट वाराणसी अंडर 17 सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप चंडीगढ़ में आयोजित।* ‌‌अंडर 17 सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप चंडीगढ़ में 24 से 27 मैं 2025 तक आयोजित की जा रही है। जिसमें उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए वाराणसी के सौरव यादव ने 80 किलो फ्रीस्टाइल में गोल्ड मेडल हासिल किया। सौरभ यादव के गोल्ड हासिल करने पर उत्तर प्रदेश की फ्रीस्टाइल एक गोल्ड दो सिल्वर और दो ब्रांज सहित कुल 135 अंक लेकर कुश्ती टीम उपविजेता का किताब भी हासिल करने में कामयाब हुए। गोल्ड मेडल हासिल करने के साथ ही वाराणसी के सौरव यादव ने अंडर 17 सब जूनियर एशिया चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। इस उपलब्धि के लिए वाराणसी कुश्ती संघ एवं भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह "बबलू" वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सिंह "रानू" राजकुमार मिश्रा एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण सिंह एवं वाराणसी कुश्ती प्रेमियों ने पहलवान को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं दी। साभार।

Post a Comment

और नया पुराने