काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी - वीडीए की जोन वन की प्रवर्तन टीम ने सिकरौदा में हो रहे प्लाटिंग को किया ध्वस्तीकरण वाराणसी -- वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के निर्देशानुसार जनपद में हो रहे अवैध निर्माण व प्लाटिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वीडीए जोन वन की प्रवर्तन टीम द्वारा सोमवार को वार्ड- सिकरौल में अज्ञात लोगों द्वारा बिना लेआउट स्वीकृत कराये ही लगभग 130 मी ×140 मी के क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग किए जाने पर उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 के अंतर्गत पूर्व में नोटिस की कार्रवाई की गई थी, परंतु प्लाटिंग करता द्वारा लेआउट शमन मानचित्र दाखिल नहीं किया गया।ऐसी सूरत मे सोमवार को अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। ध्वस्तीकरण कार्रवाई में जोनल अधिकारी शिवाजी मिश्रा, अवर अभियंता रोहित कुमार, वीडीए सुपरवाइजर प्रवर्तन दल तथा क्षेत्रीय पुलिस बल के लोग शामिल रहे।- ध्वस्तीकरण करते वीडीए के अधिकारीगण
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें