बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बच्चों का वजन और लंबाई मापना और कुपोषण की पहचान किया। जमानियां। काशी दीप विजन संवाददाता सलीम मंसूरी स्वास्थ्य टीम द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर बच्चों का वजन और लंबाई मापने, और जरूरत पड़ने पर दवा दी। बताया जाता है। कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला टीम कर्मियों के द्वारा पालिका के वार्ड नंबर 16 में पहुंचकर मौजूद रहे दो दर्जन से अधिक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कहा जा सकता है। यह कार्यक्रम आमतौर पर सरकार द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को बेहतर बनाने के लिए आयोजित किया जाता है। इस दौरान महिला चिकित्सक नीलम यादव, एएनएम संगीता कुशवाहा आंगनबाड़ी केंद्र पर लगातार बुनियादी स्वास्थ्य देखभाल प्रदान कर रही हैं। जो सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली का एक हिस्सा है। नीलम यादव ने बताया कि कार्यक्रम के यह उद्देश्य है। कि बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बच्चों का वजन और लंबाई मापना और कुपोषण की पहचान किया जाना है। इसके साथ ही बीमारियों का पता लगाना भी है। इस दौरान उन्होंने बच्चों के माता-पिता को पोषण संबंधी जानकारी और सलाह दी। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर बच्चों को दवाएं और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया।नीलम यादव ने बताया कि बच्चों को आवश्यक टीके भी लगाना सुनिश्चित किया जाता है। तथा बच्चों का वजन और लंबाई का मापना बहुत जरूरी होता है। इसके साथ ही बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति का मूल्यांकन करना। बच्चों को पोषण संबंधी सलाह दी गई। और बच्चों को दवाएं और अन्य जरूरी सामान देना। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे कुपोषण और बीमारियों को कम करने में मदद मिलती है, और बच्चों के स्वस्थ विकास को बढ़ावा मिलता है। उक्त मौके पर चार आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकत्री छाया देवी, रजिया बेगम, नरगिस, रेशमा बानो रही। फोटो
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें