Top News

काशी दीप विजन संवाददाता नवीन प्रकाश सिंह वाराणसी नगर निगम द्वारा अतिक्रमण की कमर तोड़ा गया।* नगर निगम वाराणसी द्वारा काबुलडोजर अभियान हुआ शुरू,अतिक्रमण करने वालों से वसूला गया 1.25 लाख जुर्माना।30 मई :नगर निगम द्वारा नालों पर किये गये अतिक्रमण को तोड़ने का अभियान आज से शुरू किया गया है। अभियान के अन्तर्गत आज पहले दिन नगर निगम द्वारा वरूणापार जोन व सारनाथ जोन में अभियान शुरू किया गया। वरूणापार जोन के अन्तर्गत आज सुबह 10 बजे जोनल अधिकारी जितेन्द्र कुमार आनंद के नेतृत्च में नदेसर व भोजूबीर में अभियान चलाया गया, जिसके अन्तर्गत बड़े नालों पर किये गये अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ा गया। तहसील के सामने पीडब्लूडी के नाले के पीछे नगर निगम का बड़ा नाला है जिस पर दुकानदार द्वारा टाइल्स लगाकर अतिक्रमण किया गया था, जहॉ पर भारी विरोध के बावजूद निगम द्वारा बुलडोजर लगाकर लगभग 200 मीटर लगे टाइल्स को तोड़कर अतिक्रमण हटाया गया। वहीं दूसरी तरफ सारनाथ जोन के अन्तर्गत जोनल अधिकारी अनुपम त्रिपाठी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया, जिसमें कालीमाता मंदिर से पहड़िया चौराहा तक, पहड़िया चौराहा से ओमनगर चौराहा तक तथा ओम नगर चौराहा से रोनाबेला मार्ग पर नालों पर किये गये अतिक्रमण को तोड़ा गया तथा रु 11 हजार जुर्माना वसूला गया। वहीं दूसरी तरफ जोनल अधिकारी आदमपुर मृत्युजंय नारायण मिश्र के द्वारा आदमपुर जोन में छविमहल के पास नाले पर किये गये भारी अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से तोड़ा गया तथा अतिक्रमण करने वालों से रु 1.14 लाख का जुर्माना भी वसूला गया। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के द्वारा सभी जोनल अधिाकारियों को निर्देशित किया गया है कि उनके जोन के अन्तर्गत जहॉ कहीं भी किसी के द्वारा नालों, नालियों पर अतिक्रमण किया गया है, उनको तत्काल अतिक्रमण हटाये जाने की नोटिस दिया जाय, यदि सम्बन्धित व्यक्ति के द्वारा निर्धारित अवधि में अतिक्रमण नही हटाया जाता है तो उसे जेसीबी के माध्यम से तोड़ा जाय। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के द्वारा बताया गया कि यह अभियान नियमित रूप से प्रतिदिन सभी जोनो में चलेगा तथा उनके द्वारा अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों से आग्रह किया गया है कि वे तत्काल अतिक्रमण हटा लें,अन्यथा अतिक्रमण हटाते हुये जुर्माना भी वसूला जायेगा। अपर नगर आयुक्त संगम लाल के द्वारा जारी आदेश में आज 31 मई को सारनाथ जोन के अन्तर्गत पहड़िया चौराहे से ओम नगर चौराहा तक तथा ओम नगर चौराहे से रबनाबेला चौराहा तक पुनःअभियान चलेगा तथा आदमपुर जोन के अन्तर्गत गोलगड्डा से पीलीकोठी आदमपुर थाना त्रिमुहानी तक चलेगा। साथ ही अन्य स्थानों पर भी नालों पर किये गये अतिक्रमण हटाए जायेगा। क्राइम रिपोर्टर नवीन प्रकाश सिंह।

Post a Comment

और नया पुराने