काशी दीप विजन संवाददाता सलीम मंसूरी जमानिया वार्ड 1, 4, 6 व चांदपुर नई बस्ती में किया निरीक्षण सफाई और अतिक्रमण पर दिए सख्त निर्देश जमानिया। नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण पर लगाम लगाने को लेकर शनिवार को उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने नगर पालिका के ईओ के साथ नगर के वार्ड नंबर 1, 4, 6 और चांदपुर नई बस्ती का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने गलियों और मोहल्लों में साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को परखा। कुछ स्थानों पर कूड़ा जमा होने और नालियों की नियमित सफाई न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और सफाईकर्मियों को समयबद्ध ढंग से कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सड़क किनारे अतिक्रमण की स्थिति को भी देखा और स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि सार्वजनिक रास्तों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। एसडीएम ज्योति चौरसिया ने नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण की निगरानी करें तथा लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करें। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने भी समस्याएं साझा कीं, जिस पर अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उक्त मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार के साथ पालिका कर्मी मौजूद रहे।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें