Top News

काशी दीप विजन संवाददाता सलीम मंसूरी नगर पालिका परिषद दूरहीया बुद्धिपुर स्थित बदहाल सड़क से आवाजाही करना मुश्किल।जमानियां। नगर पालिका परिषद स्थित मोहल्ला दूरहिया बुद्धिपुर सड़क मार्ग की मरम्मत नहीं होने के कारण हालत खस्ता। राहगीरों सहित स्थानीय लोगों के आवागमन में हो रही काफी दिक्कत तथा आएदिन दुर्घटना की संभावनाएं बनी रहती है। बताया जाता है। कि वर्षों से सड़क की हालात बेहद खराब होने से आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। हैरानी की बात तो यह है।कि इस रास्ते से कई धार्मिक और राजनीतिक यात्राएं भी निकलती हैं। लेकिन जिम्मेदारों के कानों में जूं तक नहीं रेंगती है। बदहाल सड़क अपने किस्मत पर आंसू बहाने को मजबूर। इसके साथ ही खराब सड़क पर चलने से वाहनों चालकों को होती परेशानी। सड़क मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यह सड़क पिछले 10 सालों से खस्ता हालत में है। इस सड़क पर कई धार्मिक और राजनीतिक यात्रा गुजरी पर प्रशासन का इस सड़क की ओर कोई ध्यान नहीं गया। नगर पालिका परिषद अपनी नाकामी छिपाने के लिए इस सड़क का निर्माण कराने को लेकर मूक दर्शक बनी हुई है। ऊबड़ खाबड़ सड़क से दो पहिया वाहनों का आवाजाही तो दूर की बात, राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को जान को हथेली पर लेकर आवाजाही करने को लाचार। इसके बाद भी जिम्मेदार अंधे बहरे बने हुए है। व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने इसी रास्ते से धार्मिक जुलूस गुजरती रहती है। इसके बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। जिसके कारण सड़क की खस्ता हालत वर्षों से बनी हुई है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को कई बार मिलकर बदहाल सड़क से छुटकारा दिलाने के लिए ध्यान आकृष्ट कराया गया। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मुन्ना गुप्ता ने बताया कि सड़क में गड्ढे होने के कारण पानी भर जाने से आवाजाही के दौरान गंभीर समस्याओ से लोगों को कर रही लाचार। स्थानीय लोगों की गुहार के बाद अनेक हादसे होने के बाद भी जिम्मेदारों की नींद नहीं खुली। अब देखना यह होगा कि इस सड़क का निर्माण कब तक कराया जाता है। या बार-बार प्रशासन अपनी फजीहत इस सड़क से करवाता रहेगा। इस संबंध में पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि बदहाल सड़क से छुटकारा दिलाने के लिए पालिका स्तर पर कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने