Top News

काशी दीप विजन, संवाददाता संजना वर्मा वाराणसी दिनांक: 09.05.2025*बरेका रेल सुरक्षा बल के एएसआई श्री ब्रह्मा नाथ शुक्ला को उत्कृष्ट सेवा हेतु महानिदेशक, रेल सुरक्षा बल के प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया जाएगा* बरेका रेल सुरक्षा बल (RPF) के सहायक उप निरीक्षक श्री ब्रह्मा नाथ शुक्ला को उनकी उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं कार्यकुशलता के लिए महानिदेशक रेल सुरक्षा बल (DG RPF) प्रतीक चिह्न (Insignia) एवं प्रशस्ति-पत्र (Commendation) प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।यह सम्मान उन 201 चुनिंदा आरपीएफ / आरपीएसएफ (RPF/RPSF) अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया जा रहा है, जिन्होंने अपने सेवा कार्यों में असाधारण समर्पण, अनुशासन और बहादुरी का परिचय दिया है। श्री शुक्ला की यह उपलब्धि न केवल बरेका बल्कि सम्पूर्ण भारतीय रेल सुरक्षा बल के लिए गर्व की बात है।बरेका महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने सहायक उप निरीक्षक श्री ब्रह्मा नाथ शुक्ला को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।- *राजेश कुमार*जन संपर्क अधिकारी, बरेका

Post a Comment

और नया पुराने