वाराणसी काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता- लोक अदालत के आयोजन से समय और श्रम की होगी बचत-- जिला जजवाराणसी -- दीवानी परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के अध्यक्ष व वर्तमान जिला जज जय प्रकाश तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, एलडीएम अविनाश अग्रवाल,एसएसजे राधा कृष्ण मिश्रा, वाराणसी परिक्षेत्र के एडीजी,नोडल अधिकारी अनिल कुमार शुक्ला, स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन संतराम,दावा प्राधिकरण के पीओ अश्विनी कुमार दूबे,एडीजे एन्टीकरप्शन रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव,व प्रभारी विधिक सचिव हितेश अग्रवाल उपस्थित रहे।इस मौके पर जिला जज जय प्रकाश तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनता की सहूलियत के लिए आयोजित किया जाता है। इसके जरिए वादकारियों को फिजूल खर्च,समय, श्रम की बचत होती है। सबसे बड़ा लाभ है कि इसके विरूद्ध कोई अपील नहीं होती। इसमें अधिक से अधिक वादकारी अपने वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर करा सकते हैं।लोक अदालत के अवसर पर तरह-तरह के स्टॉल लगाकर उत्कृष्ट उत्पादों की विक्री भी किया जा रहा था। वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्रा के निर्देशन में बंदियों द्वारा तैयार किए गए बैकरी, बिस्कुट, लकड़ी के प्रोडक्ट, मिक्स अचार, गमछा, चादर, डस्टर, आसन, हवन कुंड, शुद्ध देशी घी इत्यादि का स्टाल लगाया गया था तथा राजकीय बालगृह रामनगर के बच्चों द्वारा तैयार किए गए फ्लावर पाट्स, हैंगिंग बर्ड, हैंड पर्स, पेप्सी बोतल से निर्मित गमले, फोटो फ्रेम, तोरन आदि का स्टाल लगाया गया था। राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह के बच्चों द्वारा पेंटिंग, मोजे से निर्मित टेडी बियर, तोरन टांगने वाला, गुड़िया आदि का स्टाल लगाया गया था। जिस पर बिक्री भी हो रही थी। निरीक्षण के दौरान जिला जज द्वारा बालगृह अधीक्षिका रीतू राजेश के स्टाल से आकर्षक उत्पादों की खरीदारी भी की गई।इस राष्ट्रीय लोक अदालत का संचालन विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के प्रभारी सचिव हितेश अग्रवाल ने किया।फोटो -02- राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन करते जिला जज
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें