काशी दीप विजन वरिष्ठ संवाददाता राजेंद्र गुप्ता वाराणसी तेंदुए के हमले से घायलों का सांसद बीरेंद्र सिंह ने जाना हालवाराणसी -- चंदौली लोकसभा क्षेत्र की शिवपुर विधानसभा में तेंदुआ के आतंक की खबर सुनकर दिल्ली के सभी कामों को तत्काल स्थगित कर चन्दौली के सांसद बीरेन्द्र सिंह सोमवार को सीधे पं0 दीनदयाल चिकित्सालय पाण्डेय पुर पहुंचे और वहां इलाज करवा रहे घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।वहां डाक्टरों से मिलकर सभी घायलों की स्थिति जानी और उनकी आर्थिक मदद भी किया।इस दौरान सांसद बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि मेरी सरकार से मांग है कि घायलों को दो-दो लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए, उनके इलाज को मुफ्त में किया जाए, वनों के अवैध कटान को रोका जाए तथा अवैध ब्लास्टिंग की वजह से घबराकर वन्य जीव शहरों और आबादी वाले क्षेत्र की ओर आ रहे हैं, जिससे खेतों में काम करने वाले किसानों और ग्रामीणों का जनजीवन खतरे में पड़ रहा है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए तथा अवैध ब्लास्टिंग और जंगलों की कटाई पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। जो वन्य जीव घबराकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में आ गए हैं उन्हें तत्काल पकड़कर वापस सुरक्षित क्षेत्रों में छोड़ा जाना चाहिए ताकि दहशत में रह रहे ग्रामीणों को डर से निजात मिल सके।क्योंकि शादियों का समय चल रहा है, डर की वजह से गांव वाले बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।फोटो -02- घायलों का हाल पूछते सांसद बीरेन्द्र सिंह
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें