Top News

4-- फेल परीक्षार्थियों की आनलाइन स्क्रूटनी कराने हेतु अन्तिम तिथि 19 मई तक

वाराणसी -- माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2025 की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद फेल अभ्यर्थियों को पास होने के लिए बोर्ड द्वारा एक और मौका दिया जा रहा है। यूपी बोर्ड द्वारा स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मई निर्धारित की गई है। उक्त जानकारी परिषद के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। स्क्रूटनी के इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए परिषद की वेबसाइट खोल दी गई है। ऑनलाइन आवेदन के साथ चालान और आनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी रजिस्टर्ड डाक से अभ्यर्थी को अंतिम तिथि 19 मई तक बोर्ड के कार्यालय को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। अंतिम तिथि के बाद स्क्रूटनी की हार्ड कॉपी और चालान की रजिस्टर्ड डाक से आई रजिस्ट्री स्वीकार नहीं की जाएगी। परिषद द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि स्क्रूटनी के लिए प्रति प्रश्न पत्र शुल्क 500/रुपये निर्धारित किया गया है। लिखित और प्रयोगात्मक खण्ड हेतु शुल्क अलग-अलग निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदित विषयों हेतु निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा कर सकते हैं। इसके पश्चात अभ्यर्थी ऑनलाइन भरे गए स्क्रूटनी के आवेदन के विवरणों को डाउनलोड करके विवरणों का प्रिंट आउट निकालकर उसके साथ मूल चालान पत्र नत्थी करके सत्यापन हेतु रजिस्टर्ड डाक से क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी को भेजेंगे। क्षेत्रीय कार्यालय में बिना ऑनलाइन किए सीधे अथवा कोरियर अथवा डाक से भेजा गया कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी स्क्रूटनी के आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी स्क्रूटनी के लिए अपने सभी विषयों में आवेदन कर सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड में 3 दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है। अब बोर्ड कार्यालय सीधे एक मई को ही खुलेगा।

Post a Comment

और नया पुराने