Top News

उपजिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन का औचक निरीक्षण की दिए आवश्यक दिशा निर्देशजमानियां। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने शुक्रवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन का औचक निरीक्षण करने के बाद दिए आवश्यक दिशा निर्देश। साफ सफाई पर स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार लगाते हुए प्रतिदिन सुनिश्चित ढंग से सफाई के लिए निर्देश दिया। बताया जाता है। की क्षेत्र के बरूईन गांव के सामने स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ रुद्रकांत सिंह ने अस्पताल में रोगियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी को बताया कि ओपीडी सेवाओं, भर्ती की सुविधा, प्रसव कक्ष एक्सरे मशीन, प्रयोगशाला, आपरेशन थियेटर, रोगी वार्ड एवं प्रसव कक्ष आदि का बारीकी से बताया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर मिल रही सुविधाओं के विषय में जानकारी भी उपजिलाधिकारी को दी। इस दौरान उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने अस्पताल में रिकार्ड के रजिस्टर चेक किये। तथा स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश देते हुए। कहा कि जन्म के समय पर ही नवजात शिशु की एंट्री सुनिश्चित करें। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने