Top News

3--सीडीओ ने आपरेशन त्रिनेत्र का किया समीक्षा बैठक वाराणसी -- मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा मंगलवार को ऑपरेशन त्रिनेत्र की समीक्षा बैठक किया गया।इस समीक्षा बैठक में डीसीपी वरूणापार जोन, डीसीपी गोमती जोन, डीसीपी काशी जोन, समस्त एसएचओ ग्रामीण क्षेत्र, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी( पंचायत), एवं समस्त वेण्डर उपस्थित रहे।बैठक में समस्त सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को निर्देशित किया गया कि जिन ग्राम पंचायतों में त्रिनेत्र का कार्य कर लिया गया है, उसका एक्सिस पुलिस स्टेशनों एवं खंड शिक्षा अधिकारी को दे दिया जाए तथा वेण्डरों को यह निर्देश दिया गया है कि अनावश्यक पोल नहीं लगाया जाए, जहां जरूरत हो वही लगाया जाए।सारा एक्सिस प्वाइंट थानाध्यक्ष को मिल जाने के उपरान्त ही वेण्डरों को पेमेंट किया जाए।समीक्षा बैठक करते सीडीओ वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने