Top News

वाराणसी आज दिनांक:--26.04.2025 दिन:-- शनिवार 1-- अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज मे" हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान" निकाली गयी रैली वाराणसी -- श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज परमानंदपुर वाराणसी परिसर मे शनिवार को "हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान" टैग लाइन के अंतर्गत अंबेडकर अध्ययन केंद्र, हिंदी विभाग एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में रैली निकाली गई। यह रैली महाविद्यालय परिसर से चलकर सरोवर स्थित अम्बेडकर की प्रतिमा तक गयी। रैली में छात्रायें हाथों में पोस्टर बैनर लिए हुए हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान, राष्ट्रीय एकता जिंदाबाद,हमारा हिन्दुस्तान,हमारा स्वाभिमान आदि नारे लगाते हुए चल रही थी। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर मिथिलेश सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। इसके द्वारा समाज के शोषित, पिछड़ों के साथ साथ महिलाओं को भी शिक्षा एवं विचारों की अभिव्यक्ति इत्यादि के मौलिक अधिकार प्राप्त हुए। संविधान के वास्तविक शिल्पकार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर थे। डॉ अम्बेडकर संविधान निर्माण के समय प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने संविधान में सामाजिक न्याय, स्वतंत्रता, समानता और लोकतंत्र के सिद्धांतों को शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस रैली में अम्बेडकर अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो.कुमुद सिंह,सह समन्वयक डा. सुधा यादव,आईक्यूएसी समन्वयक प्रो.अनिता सिंह ,प्रो.रमा पाण्डेय, चीफ प्राक्टर डा.मृदुला व्यास,डा. दुर्गा गौतम, डा.राजकुमारी रानी,डा.प्रतिमा त्रिपाठी समेत अनेक प्रवक्ताओं एवं छात्राओं ने रैली में हिस्सा लिया।-रैली निकालती शिक्षिका एव छात्राएं, राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने